फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवकों को कुचला, बोर्ड परीक्षा देने जा रहे थे छात्र

Fri, 22 Feb 2019 05:02 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

यूपी के मुजफ्फरनगर में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में दो छात्रों की मौत हो गई है। बताया गया कि दोनों छात्र बोर्ड की परीक्षा देने जा रहे थे। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं पुलिस ने एक घायल छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन


बता दें कि शिवम त्यागी पुत्र सुदेश त्यागी अपने दोस्त के साथ शामली के सिक्का सिलावर स्थित आर. डी. इंटर कॉलेज में परीक्षा देने जा रहे थे। इस दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दोनों युवकों को कुचल दिया। हादसे में एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे छात्र ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।

बताया गया कि दोनों छात्र फिजिक्स का पेपर देने जा रहे थे। मृतक दोनों छात्र जनपद बिजनौर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस ने दोनों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें