सीसीटीवी फुटेज से खुला सुराग
लूट के बाद पुलिस ने ट्रांसपोर्ट नगर से लेकर देहरादून रोड और सड़क दुधली के बीच लगे करीब 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान कर उनकी लोकेशन ट्रेस की गई, जिसके बाद पुलिस टीम ने उन्हें दबोच लिया।
ऐसे की गई थी लूट
20 नवंबर को पशु आहार व्यापारी संजीव कुमार अपने ट्रांसपोर्ट नगर स्थित गोदाम पर मौजूद थे। उनका बेटा अंश कर्मचारी नईम के साथ कार के टायर बदलवाने गया हुआ था। इसी दौरान तीन नकाबपोश बदमाश गोदाम में घुसे।
दो बदमाश ऊपर बने ऑफिस में पहुंचे और संजीव कुमार को हथियार दिखाकर सात लाख रुपये लूट लिए, जबकि तीसरा बदमाश नीचे सीढ़ियों पर पहरा देता रहा। लूट के बाद बदमाश गोदाम का मुख्य गेट बाहर से बंद करके भाग गए थे। अंश और नईम लौटे तो गेट बंद देखकर उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।