फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: सामान उधार देने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष, तीन महिलाओं सहित आठ घायल

Sun, 02 Sep 2018 06:43 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मारपीट में घायल लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तरप्रदेश के सहारनपुर में दो पक्षों में संघर्ष की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। रविवार को भी यहां सामान उधार देने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में संघर्ष हो गया। इसमें तीन महिलाओं सहित आठ लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। चार घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जानें क्या था पूरा मामला :-
विज्ञापन

लाठी डंडों से किया हमला

कोतवाली क्षेत्र के हथौली गांव में शुभम पुत्र राकेश और शाकिर पुत्र नूर हसन पक्ष के बीच हुए इस विवाद में लोग लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए। हमले में एक पक्ष से शाकिर, नूरहसन, आशिक एवं मोहसीना तथा दूसरे पक्ष से शुभम, राकेश, मेघवती एवं प्रकाशी घायल हो गए। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस पहुंची और घायलों को बेहट सीएचसी लेकर आई। यहां से नूरहसन,  मोहसीना, शुभम और राकेश को प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। 

शाकिर पक्ष का कहना है कि उनकी गांव में परचून की दुकान है। शुभम उनकी दुकान पर उधार सामान लेने के लिए आया था। उसने मना कर दिया। आरोप है कि शुभम ने अभद्रता की। उसने विरोध किया तो शुभम और उसके परिजनों ने मिलकर घर पर हमला बोल दिया। उन पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से वार किए।
 
विज्ञापन

नशीले पदार्थ बेचने का लगाया आरोप

संघर्ष में घायल लोग - फोटो : अमर उजाला
उधर, शुभम पक्ष का कहना है कि शाकिर स्मैक एवं भांग बेचता है। उन्होंने उसे कई बार कहा कि यह काम बंद कर दें। आरोप है नशे का सामान बेचने का विरोध करने पर उन पर शाकिर पक्ष की तरफ से धारदार हथियारों एवं लाठी-डंडों से हमला किया गया। बच्चों को लेकर भी कहासुनी हुई। इसके बाद ही विवाद बढ़ा। कोतवाली प्रभारी छोटे सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों के घायलों को अस्पताल भेजा गया है। चिकित्सीय रिपोर्ट के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें