फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: बारिश का कहर, बिजली गिरने से किसान की मौत, तीन घायल

Sun, 02 Sep 2018 06:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
बारिश से हुआ जलभराव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी में गरज के साथ हो रही वर्षा के बीच नजीबाबाद में बिजली गिरने से एक किसान की मौत हो गई। जबकि उसका पुत्र, पुत्रवधू और पुत्री बिजली गिरने से घायल हो गए। सूचना मिलने पर एसडीएम ने अस्पताल पहुंचकर घायलों के उपचार की व्यवस्था देखी। 
विज्ञापन


 

भागूवाला क्षेत्र के गांव श्यामीवाला निवासी किसान सौराज सिंह (53 वर्ष) अपने परिवार के साथ खेत पर धान की निराई करने और चारा लेने गया था। रविवार को दोपहर 2:15 बजे अचानक गरज के साथ वर्षा शुरू हो गई। वर्षा से बचने के लिए सौराज अपने परिवार के साथ खेत में पड़े एक छोटे से छप्पर के नीचे बैठ गया। चारों ओर से छप्पर खुला हुआ था अचानक तेज चमक के साथ बिजली तड़की।

सौराज सिंह के परिवार के सामने अंधेरा छा गया। पलभर में सौराज सिंह जमीन पर धराशायी हो गया। उसका 33 वर्षीय पुत्र घनश्याम, पुत्रवधू राजो भी बिजली गिरने से अर्धमूर्छित हो गईं। पास में बैठी सौराज की दो पुत्रियों में पिंकी और उसकी बहन पूजा को भी बिजली गिरने से मामूली असर हुआ। दोनों बहनों ने लगभग दो किलोमीटर दूर स्थित गांव पहुंचकर घटना की ग्रामीणों को जानकारी दी। सौराज सिंह का बेटा चतर सिंह और अन्य ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। उधर तीनों घायलों को बाइक से उपचार के लिए ले गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने पर किसान सौराज को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने मृतक के पुत्र घनश्याम, पुत्रवधू राजो और पुत्री पिंकी को उपचार दिया। 
 
विज्ञापन

एसडीएम ने घायलों की जानकारी ली

एसडीएम डॉ.पंकज कुमार वर्मा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समीपुर पहुंचकर घटना की जानकारी की तथा घायलों के उपचार की व्यवस्था देखी। ग्रामीणों की मांग पर एसडीएम ने घटना की जानकारी शासन को भेजकर पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। 

दीवार में आई दरार 
नांगलसोती में बिजली गिरने से फूलसिंह के मकान की दीवार में दरार आ गई। संयोग से जिस स्थान पर बिजली गिरी परिजन उससे कुछ दूरी पर कमरे में थे जिससे वे बाल-बाल बच गए। 

महिला झुलसी 
उच्च क्षमता की बिजली का तार गिरने से गांव मोहनपुर निवासी सुरेंद्र सिंह की पत्नी महेंद्री देवी बुरी तरह झुलस गई। जिस स्थान पर महिला खेत में काम कर रही थी वहीं पर बिजली का तार टूटकर गिर गया। झुलसी महिला को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए समीपुर भेजा गया है। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें