फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: देहरादून से युवक का अपहरण कर हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार, चार कार व तमंचा बरामद

Thu, 26 Nov 2020 03:13 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
saharanpur police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में गागलहेड़ी थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर देहरादून के युवक की अपहरण के बाद हत्या के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन स्कार्पियो और एक स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने युवक की हत्या करना कबूल कर लिया है। 

विज्ञापन


एसएसपी ने गुरुवार को अपहरण के बाद हत्या के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया। बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस दोपों आरोपियों को धर दबोचा। 

इन दोनों पर आरोप है कि हरिद्वार जनपद के झबरेडा निवासी राजकुमार उर्फ राजू का 12 मार्च 2020 को देहरादून से अपहरण कर लिया था। उसकी रिपोर्ट देहरादून के पटेलनगर थाने पर संजय पुत्र बलवंत निवासी भलस्वागाज थाना झबरेडा की तरफ से अपहरण के आरोप में दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन

 
पुलिस ने मोनू त्यागी पुत्र महेंद्र त्यागी निवासी ग्राम तिवड़ा जुनारदार, थाना बेहट सहारनपुर और मोहसिन पुत्र सत्तार निवासी ग्राम पीकी थाना कोतवाली देहात, सहारनपुर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने इनके कब्जे से तीन स्कार्पियो, एक स्विफ्ट डिजायर, तमंचा और एक चाकू बरामद हुआ है। गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि राजकुमार की हत्या करके शव मुजफ्फरनगर जिले के खतौली में गंग नहर में फेंक दिया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें