फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: पुलिस पर सफाईकर्मी के साथ मारपीट और बदसलूकी का आरोप, नाराज कर्मियों ने ठप की सफाई व्यवस्था

Sat, 18 Apr 2020 11:41 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
लॉकडाउन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

सहारनपुर नगर निगम के सफाई कर्मचारी के साथ पुलिस ने मारपीट की। नाराज सफाई कर्मियों ने सुबह ही  सफ़ाई व्यवस्था ठप कर दी। है। निगम के गैराज के पास जुटे सभी सफाई कर्मी नाराजगी प्रकट कर रहे हैं। पुलिस के अफसर और निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।

विज्ञापन


सहारनपुर नगर निगम में सफाई कर्मचारियों का आरोप है कि आए दिन पुलिस उनसे बदसलूकी कर रही है। बेवजह चालान काटे जा रहे हैं। शनिवार की सुबह भी कुछ निगम सफाई कर्मियों के चालान काटे गए। निगम के पास को पुलिस नहीं मान रही है।

निगम के स्वास्थ्य विभाग के इंस्पेक्टर अमित तोमर ने बताया कि सफाई कर्मचारियों और ड्राइवरों को परेशान किया जा रहा है। नगर निगम की ओर से जारी जारी पास को पुलिसकर्मी नहीं मान रहे हैं।
विज्ञापन


आज तीन लोगों के चालान काट दिए गए। जिसे लेकर कर्मियों में नाराजगी है। बताया कि नाराज कर्मी निगम के गैराज पर एकत्रित हैं। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए नाराजगी जता रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें