फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: वैष्णो देवी और बनारस के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेन, इन ट्रेनों का होना है संचालन

Thu, 15 Oct 2020 09:34 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
train to vaishno devi
विज्ञापन

उत्तर रेलवे की ओर से त्योहारों के मौके पर छह और स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने की तैयारी है। इन ट्रेनों से यात्री मां वैष्णो देवी और बनारस (काशी) की यात्रा भी कर सकेंगे। इसी सप्ताह 20 अक्तूबर से इन ट्रेनों का संचालन होगा। रेलवे अफसरों का कहना है कि पंजाब में चल रहे किसान आंदोलन के खत्म होने का इंतजार किया जा रहा है।

विज्ञापन


कोरोना काल में जम्मू तक जाने वाली शालीमार एक्सप्रेस का संचालन फिलहाल नहीं हो रहा है। कई प्रमुख ट्रेनें भी नियमित रूप से नहीं चलाई जा रही है। लेकिन नवरात्र या इसके बाद मां वैष्णो देवी के दर्शन की उम्मीद लगा रहे यात्रियों के लिए स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की गई है।

इनमें मां वैष्णो देवी कटरा से बनारस, भटिंडा से बनारस और गोरखपुर से चंडीगढ़ के बीच अप-डाउन रूट पर ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इनका संचालन 20 अक्तूबर से शुरू करने की तैयारी है। ये आरक्षित श्रेणी की ट्रेनें होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन स्पेशल ट्रेनों का होना है संचालन
- 04611 बनारस-श्री मां वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस
- 04612 श्री मां वैष्णो देवी कटरा-बनारस एक्सप्रेस
- 04997 बनारस-भटिंडा एक्सप्रेस
- 04998 भटिंडा-बनारस एक्सप्रेस
- 04923 गोरखपुर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस
- 04924 चंडीगढ़-गोरखपुर एक्सप्रेस

वरिष्ठ रेलवे स्टेशन अधीक्षक कपिल शर्मा कहते हैं कि मां वैष्णो देवी और काशी की यात्रा के लिए ये स्पेशल ट्रेनें महत्वपूर्ण हैं। इनके संचालन से यात्रियों को बहुत राहत मिलेगी। लेकिन अभी पंजाब में किसान आंदोलन चल रहा है। इसलिए बेहतर होगा कि इन स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू होने से पहले आंदोलन शांत हो जाए। तभी यात्री पूरी तरह लाभ उठा पाएंगे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें