फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर में शबाना का आरोप, EVM में गड़बड़ी, नहीं मिला एक भी वोट

Sat, 02 Dec 2017 11:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
ईवीएम मशीन
विज्ञापन
सहारनपुर में वार्ड 54 से पार्षद निर्दलीय प्रत्याशी शबाना ने ईवीएम में गड़बड़ी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि वोट डाले गए, लेकिन रिजल्ट शून्य आया है। उन्होंने ईवीएम पर सवाल उठाए हैं। उनका का कहना है कि परिवार के करीब 300 वोट डाले गए थे, लेकिन रिजल्ट शून्य मिला। 
विज्ञापन


शबाना का कहना है कि मेरे और मेरे पति का भी वोट मुझे नहीं मिला। उन्होंने कैमरे पर कहा कि ईवीएम में गड़बड़ी हुई है तभी मुझे एक भी वोट नहीं मिला। पुलिस ने किसी तरह लोगों को शांत कराया।

गौरतलब है कि 22 नवंबर को मतदान के दिन बहुजन समाज पार्टी के समर्थकों ने आरोप लगाया था कि हाथी का बटन दबाने पर बीजेपी के कमल के सामने वाली लाइट जल रही है, जिसे लेकर हंगामा हो गया था। कई बार हंगामा होने के बाद गुस्साए लोगों ने अधिकारियों के सामने ही ईवीएम मशीन का वीडियो बना लिया था और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। इसके बाद वीडियो तेजी से वायरल हुआ। जबकि स्थिति यह थी कि एक व्यक्ति ने बसपा के हाथी वाला बटन दबाया था तो बीजेपी के कमल और नोटा के सामने वाली लाइट जली थी। इसे लेकर बाद में जिला निर्वाचन अधिकारी और डीएम ने जांच कर शासन को रिपोर्ट भेज दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें