फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में बसपा की दमदार जीत, सहारनपुर में खिला कमल

Sat, 02 Dec 2017 11:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
भाजपा और बसपा की जीत
विज्ञापन
मेरठ। मेरठ में बसपा से महापौर प्रत्याशी सुनीता वर्मा ने भाजपा को कड़ी टक्कर देते हुए दमदार जीत हासिल की। जहां बीएसपी को 234,817 वोट मिले तो वहीं भाजपा प्रत्याशी कांता कर्दम को 205,235 मत मिले। बसपा ने करीब 29 हजार वोटों से जीत दर्ज की। वहीं कांग्रेस को 28,794 वोट मिले तो सपा को 47,153 मत मिले हैं। निकाय चुनाव की मतगणना के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गये थे।
विज्ञापन


उधर, कांटे के मुकाबले में भाजपा के संजीव वालिया सहारनपुर के प्रथम मेयर बने। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बसपा के हाजी फजलुर्रहमान को दो हजार मतों से पराजित किया। बेहद करीबी मुकाबले में परिणाम घोषित होने के बाद बसपाइयों ने गड़बड़ी की आशंका जताकर हंगामा किया। मगर, अफसरों के समझाने के बाद वे मान गए। उधर, भाजपा की जीत की खबर मिलते ही सड़कों पर भाजपाई झंडों के साथ जीत का इजहार करने पहुंच गए। रिटर्निंग अधिकारी विनोद कुमार ने संजीव वालिया को जीत का प्रमाण पत्र दिया। कांग्रेस को 36596 वोट मिले है जबकि सपा को 5439 मत मिले।

पढ़ें : निकाय चुनाव Result: वेस्ट यूपी में मतगणना शुरू, विजयी जुलूस पर रोक

नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों में किसके सिर ताज सजेगा, इसका फैसला आज होगा। जनपद में एक नगर निगम, दो नगर पालिकाओं और 13 नगर पंचायतों में महापौर, चेयरमैन, अध्यक्ष, पार्षद, सभासद और सदस्य पद के लिए कुल 2089 प्रत्याशी मैदान में थे। इनके भाग्य का फैसला मतदाताओं ने 20 नवंबर को ईवीएम और मतपेटियों में बंद कर दिया था। आज सुबह मतगणना शुरू होने के साथ सभी के भाग्य का फैसला हो जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें