फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया हाईवे जाम, गहलोत का पुतला फूंका

Fri, 14 Dec 2018 05:11 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
सचिन पायलट - फोटो : twitter
विज्ञापन

कांग्रेस हाईकमान द्वारा राजस्थान में सचिन पायलट को मुख्यमंत्री नहीं बनाए जाने से गुर्जर समाज में भारी रोष व्याप्त है। शुक्रवार को मिरगपुर के ग्रामीणों ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला फूंकते हुए 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी का पूर्ण बहिष्कार करने की चेतावनी दी है। 

विज्ञापन


जुलूस की शक्ल में बाइकों पर नारेबाजी करते हुए मिरगपुर के ग्रामीण नवीन मंडी स्थल पर पहुंचे। जहां राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला फूंका। 

प्रदर्शनकारी अंकुर पंवार, मनोज पंवार, ललित पंवार, अंकित, पंजाब, सोनू, गोपाल, सागर प्रधान, गुरमीत, आजम, कलीम, सौरभ आदि ने कहा कि सदियों से गुर्जर समाज देशहित में कार्य करता आ रहा है। कभी भी ऐसा कोई कार्य गुर्जर समाज ने नहीं किया जिससे देशहित को नुकसान पहुंचे। राजस्थान के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट देशहित में कार्य करने में सक्षम हैं, लेकिन कांग्रेस हाईकमान उनकी अनदेखी कर रहा है। जबकि सचिन पायलट मुख्यमंत्री पद के हकदार हैं। उनके स्थान पर अशोक गहलोत को मुख्यमंत्री बनाया गया है जिसे गुर्जर समाज हरगिज बर्दाश्त नहीं करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस हाईकमान ने सचिन पायलट का नाम मुख्यमंत्री पद के लिए घोषित नहीं किया तो आगामी लोकसभा चुनाव में गुर्जर समाज कांग्रेस पार्टी का पूर्ण बहिष्कार करेगा। प्रदर्शनकारियों ने सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाने की मांग की है।

पुतला दहन करने वालों में विकल पंवार, गुड्डू चौधरी, अरुण, विजय, भूपेंद्र, प्रशांत, अनुज, विकास, रवि, शिवम धीमान, संदीप शर्मा, मनोज, श्रीकांत, सुरेश, सुमित आदि मौजूद रहे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें