फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर दंगा: हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब, 10 जुलाई को होगी अगली सुनवाई

Wed, 31 May 2017 07:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
सहारनपुर में हुआ था भारी बवाल
विज्ञापन
सहारनपुर के शब्बीरपुर गांव में हुई जातीय हिंसा के मामले की न्यायिक जांच कराने की जनहित याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस डीबी भोसले और जस्टिस एम के गुप्ता ने नोटिस जारी कर सरकार और सभी पक्षों से जवाब मांगा है। अब 10 जुलाई को अगली सुनवाई होगी। 
विज्ञापन


सरकार पक्ष से कोर्ट को ये जानकारी दी गयी कि सहारनपुर दंगे की जांच एसआईटी का गठन कर जांच सौंप दी गयी है। कहा पूरे मामले की जांच सौंपी गयी है एसआईटी को, कोर्ट ने एसआईटी की अब तक हुई जांच का ब्यौरा मांगा है। मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव गृह समेत एसएसपी सहारनपुर को नोटिस जारी किया गया है। इतना ही नहीं बल्कि अब तक मामले को लेकर की गयी कार्रवाई की प्रोग्रेस की रिपोर्ट भी कोर्ट ने मांगी है। 
विज्ञापन


बता दें कि सहारनपुर दंगे को लेकर रामेन्द्र नाथ ने जनहित याचिका दाखिल की थी। अब इस मामले में अगली सुनवाई 10 को होगी।


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें