मुजफ्फरनगर में पांच माह से गैंगरेप कर रहे दो युवकों के खिलाफ पीड़ित परिवार ने एसएसपी से मिलकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। मामला दो संप्रदायों से जुड़ा होने के चलते पुलिस एहतियात बरत रही है।
शहर कोतवाली की रोहाना चौकी क्षेत्र के गांव निवासी पीड़ित मंगलवार शाम पुलिस ऑफिस पहुंचे और गांव के दो युवकों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पीड़ित पक्ष ने बताया कि दूसरे संप्रदाय के दो युवकों ने 15 दिसंबर 2016 को बेटी से गैंगरेप किया था, तभी से आरोपी लगातार बेटी को हवस का शिकार बनाते आ रहे हैं। तबियत बिगड़ने पर बेटी को चिकित्सक को दिखाया तो वह तीन माह की गर्भवती निकली। पीड़ित ने एसएसपी से मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। मामला दो संप्रदाय से जुड़ा होने के चलते पुलिस ऐहतियात बरत रही है। अफसरों ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन पीड़ित को दिया है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/