फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर दंगा: हिंसा फैलाने के आरोप में इन 25 लोगों को किया पुलिस ने गिरफ्तार

Thu, 25 May 2017 01:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर
विज्ञापन
पुलिस ने किया 25 लोगों को गिरफ्तार
विज्ञापन
सहारनपुर में लगातार दंगा करने वालों की तलाश में पुलिस बार-बार दबिश दे रही हैं और पुलिस ने अभी तक 25 आरोपियों को गिरफ्तार लिया है। जबकि दो खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई हैं। पुलिस ने इन आरोपियों को मायावती की सभा से लौट रहे लोगों पर हमला करने के आरोप में अरेस्ट किया है। 
विज्ञापन


बड़गांव थाना क्षेत्र के ग्राम शब्बीरपुर में मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की सभा से लौटते समय ग्राम चंदपुर में लोगों पर हमला किया गया। जिसमें एक युवक को गोली लगी, जिसकी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि आधा दर्जन लोग घायल हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने रात भर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। जिससे गांवों में हड़कंप मच गया। रातभर की मशक्कत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 25 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि इस मामले में बड़गांव थाना में दो एफआईआर अब तक दर्ज हो चुकीं हैं। इनमें से एक एफआईआर ग्राम हलालपुर निवासी राजपुर ने 25 लोगों को नामजद एवं 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 147, 148, 149, 307 के तहत एफआईआर दर्ज कराई है। जबकि दूसरी एफआईआर सरसावा के ग्राम सुवाखेड़ी निवासी मृतक आशीष के पिता मेघराज की ओर से दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है। यह एफआईआर भी बड़गांव थाना में ही दर्ज कराई जा रही है।
विज्ञापन

इन आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

मौके पर पुलिसफोर्स तैनात
इन आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
दीपक, जसवीर पुत्र मामराज, सुखपाल, पंकज, प्रमोद, सोनू पुत्र चमेला, शुभम, सोनू पुत्र शिवकुमार, रोहित पुत्र राकेश, शेखर, ओमपाल, अंकुर, जसवीर पुत्र चंद्रभान, विनोद, मेहर सिंह, अनिल, हिमांशु, विक्रम, हरपाल, अमरीश कुमार, अंकित, सोनू पुत्र मांगेराम, अजीत सिंह, रोहित पुत्र चंद्रपाल, अभिषेक शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें