फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर का बंदी फरार, दरोगा समेत पांच पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती सहारनपुर का बंदी बृहस्पतिवार सुबह पुलिस अभिरक्षा से भाग निकला। वह कैंसर की बीमारी से पीड़ित है और लूट के मामले में जेल में बंद था। सहारनपुर पुलिस इस मामले को दबाए रही और चुपचाप उसकी तलाश करती रही। इस मामले में बंदी की सुरक्षा में तैनात सहारनपुर के एक दरोगा, तीन हेड कांस्टेबल और एक कांस्टेबल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

सहारनपुर जिला कारागार में कोतवाली देहात के गांव माहेश्वरी निवासी मुसाहिद लूट के मामले में जेल में बंद था। वह कैंसर की बीमारी से पीड़ित है। 24 मार्च को तबीयत बिगड़ने पर उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। उसकी सुरक्षा में सहारनपुर पुलिस लाइन से एसआई राजकुमार, हेड कांस्टेबल विनोद कुमार, आदित्य और देवेंद्र कुमार व कांस्टेबल नितिन कुमार को लगाया गया था। 19 जून की सुबह जब एसआई राजकुमार ने चेक किया तो मुसाहिद अपने बेड पर नहीं था। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला।
सहारनपुर पुलिस लाइन में तैनात एसआई नवीन कुमार की ओर से मुसाहिद और एसआई राजकुमार, हेड कांस्टेबल विनोद कुमार, आदित्य, देवेंद्र कुमार और कांस्टेबल नितिन कुमार के खिलाफ बीएनएस की धारा 261 और 262 के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि बंदी की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें