फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, चार युवक और सात युवतियां गिरफ्तार, आपत्तिजनक सामग्री बरामद

Tue, 25 Jun 2019 10:58 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पुलिस ने शहर के पॉश इलाके नवीन नगर स्थित एक मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। मकान पर छापा मारकर पुलिस ने चार युवकों एवं सात युवतियों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन युवतियां और पांच युवक फरार हो गए। आरोपियों के पास से नकदी और आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है। मामला यूपी के सहारनपुर जनपद का है।

विज्ञापन


बता दें कि, मंगलवार शाम को सदर कोतवाली पुलिस को मोहल्ला नवीन नगर में ट्रांसफार्मर के निकट एक मकान में सेक्स रैकेट चलने की सूचना मिली। जिस पर सदर कोतवाली प्रभारी पंकज पंत, महिला थाना प्रभारी सरिता सिंह और उद्धार अधिकारी मिंदर सिंह ने टीम के साथ मकान पर छापा मारा। छापा लगते ही मकान में मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। मकान से युवतियां और युवक निकलकर भागने लगे। पुलिस ने चार युवकों को युवतियों के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। मकान से कुल चार युवक और सात युवतियों को पकड़ा गया, जबकि तीन युवतियां और पांच युवक फरार होने में कामयाब हो गए। 

सीओ द्वितीय मुकेश मिश्रा ने बताया कि पकड़े गए युवकों में अनूप, शेखर निवासी ग्राम जानखेड़ा, धर्मेंद्र निवासी अंबेहटा चांद और निशांत निवासी कांशीराम कॉलोनी शामिल हैं पकड़ी गईं युवतियों को नारी निकेतन भेजा जा रहा है। पुलिस ने आरोपियों के पास से हजारों रुपए की नकदी एवं आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें