फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: ट्रेन की चपेट में आकर व्यक्ति की मौत, हाइवे पर बोलेरो ने शख्स को मारी टक्कटर

Tue, 06 Oct 2020 09:45 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में सरसावा थानाक्षेत्र में अलग-अलग स्थान पर हुई दो दुर्घटनाओं में दो व्यक्तियों की मौत हो गई। एक व्यक्ति का शव रेलवे लाइन पर मिला, जबकि दूसरे व्यक्ति को हाइवे पर बोलेरो ने टक्कर मार दी। 

विज्ञापन


घटना मंगलवार को दोपहर करीब एक बजे यमुना ब्रिज तथा ग्राम शाहजहांपुर के बीच रेलवे पटरी पर हुई। पुलिस चौकी इंचार्ज ने बताया कि करीब 30 वर्षीय युवक का क्षतिग्रस्त शव पटरियों के बीच पड़ा मिला। मृतक की दाहिनी बाजू पर सूरजपाल नाम अंकित है। उसने आसमानी रंग की शर्ट तथा नीले  रंग की पैंट पहनी है। शव की पहचान नहीं हो सकी। 

वहीं, शाहजहांपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में गुरुद्वारा शहीद बाबा दीप सिंह के समीप सड़क पार कर रहे करीब 40 वर्षीय व्यक्ति को बोलेरो चालक ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


शाहजहांपुर पुलिस ने बताया कि व्यक्ति ढाबे पर नौकरी करता था। उसकी बाजू पर अरविंद यादव नाम अंकित है। इसके अतिरिक्त मृतक के विषय में कोई जानकारी नहीं मिल पाई। टक्कर मारने वाली बोलेरो को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/ 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें