फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: भाई और भाभी ने की युवक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी दंपती फरार

Thu, 10 Oct 2019 12:05 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

सहारनपुर जनपद में गुरुवार सुबह एक युवक को उसके भाई और भाभी ने मिलकर पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और बीचबचाव कर घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन

 
नानौता में बीती रात नगर निवासी 45 वर्षीय एक व्यक्ति को उसके भाई व भाभी ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। अन्य परिजनों ने मौके पर पहुंचकर घायल को सीएचसी ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत करार दिया। 

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले में परिजनों से पूछताछ कर रही है। वहीं मृतक के ससुर ने आरोपी भाई और भाभी के खिलाफ थाने में तहरीर देकर उचित कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें