फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: जेठ द्वारा दुष्कर्म की वारदात का खुलासा करने पर विवाहिता को दिया तीन तलाक, मुकदमा दर्ज

Sat, 14 Sep 2019 02:55 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
तीन तलाक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

यूपी के सहारनपुर में तीन तलाक का एक और मामला सामने आया है। आरोप है कि जनपद निवासी एक विवाहिता के साथ उसके जेठ ने दुष्कर्म किया। इस बात का खुलासा करने पर विवाहिता का जबरन तीन तलाक दिलाया गया। परिजनों की तहरीर पर पति समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बागपत: तीन साल की मासूम से युवक ने किया दुष्कर्म, पुलिस चौकी से चंद किमी की दूरी पर हुई वारदात

जानकारी के अनुसार बेहट थानाक्षेत्र निवासी एक विवाहिता का आरोप है कि उसके साथ जेठ द्वारा दुष्कर्म की घटना का खुलासा करने पर विवाहिता की ननद व सास ने मिलकर विवाहिता के पति से कहकर उसे जबरन तीन तलाक दिला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता शनिवार को परिजनों के साथ थाने पहुंची जहां पीड़िता के भाई की तहरीर पर पति, जेठ- जेठानी व सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस के मुताबिक तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें