फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली: मेला पांडाल में दर्दनाक हादसा, पाइप में करंट उतरने से युवक की मौत

Sat, 14 Sep 2019 01:56 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
पाइप में करंट उतरने से व्यक्ति की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के शामली में तीन दिवसीय मेले में शनिवार को हुए एक हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बागपत: तीन साल की मासूम से युवक ने किया दुष्कर्म, पुलिस चौकी से चंद किमी की दूरी पर हुई वारदात

जानकारी के अनुसार चौसाना के पठानपुरा में चल रहे तीन दिवसीय गूगाल मेले में आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहां मेला समापन के दौरान पांडाल में मौजूद एक 24 वर्षीय एक दुकानदार अपने स्टॉल का टैंट उखाड़ रहा था कि अचानक टैंट का पाइप ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन में जा लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 यह भी पढ़ें: दुष्कर्म पीड़िता ने अदालत को सुनाई यूनिक कार मोटर्स मालिक के आठ साल के जुल्म की दास्तां, मांगा इंसाफ

इससे पूरे टैंट में करंट दौड़ गया। युवक भी करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें