फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: भूमि कब्जामुक्त कराने के दौरान मारपीट, तोड़फोड़-फायरिंग, प्रधान के भाई समेत कई लोग घायल

Sat, 14 Sep 2019 08:34 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सहारनपुर जनपद के एक गांव में ग्राम समाज की भूमि को कब्जामुक्त कराने गई प्रशासनिक व पुलिस की टीम को अवैध कब्जाधारियों के विरोध का सामना करना पड़ा। आरोप है कि कब्जाधारियों ने फायरिंग करते हुए ट्रैक्टरों में तोड़फोड़ और चालकों के साथ मारपीट की। इसमें ग्राम प्रधान के भाई समेत कई लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन


बचीटी गांव निवासी फक्कार ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि एसडीएम के आदेश पर शनिवार को पुलिस व प्रशासन की टीम मौजा अशरफपुर में ग्राम समाज की भूमि से अवैध कब्जा हटवाने पहुंची थी। कब्जाधारियों के विरोध के बावजूद टीमों ने जमीन को कब्जामुक्त करा दिया। जिसके बाद टीमें वहां से चली गईं। फक्कार के मुताबिक, उसे और गांव के कई लोगों को मौके पर जमीन को ट्रैक्टर से कब्जामुक्त कराने के लिए बुलाया गया था। जब वह लौट रहे थे तो कब्जा हटने से गुस्साए एक दर्जन से अधिक भटौल व बचीटी के निवासियों ने अशरफपुर के जंगल में उसे व ग्राम प्रधान के भाई मोहतसिम समेत आरिफ, दिलशाद, आसी और शक्ति को रोककर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। जिसमें सभी लोग घायल हो गए। 

यह भी पढ़ें: बवाल की 12 तस्वीरें... फिर जलने से बचा सहारनपुर, पुलिस पर जमकर पथराव, सीओ समेत कई घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप यह भी है कि हमलावर उनके ट्रैक्टर छीनकर ले जाने लगे। विरोध किया तो उक्त लोगों ने जान से मारने की नीयत से उन पर फायरिंग की। जिसमें वह बाल-बाल बचे। लेकिन जाते समय वह ट्रैक्टरों में तोड़फोड़ कर गए। 

इंस्पेक्टर आनंद देव मिश्र ने बताया कि तहरीर मिल गई है। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें