सहारनपुर जनपद में देवबदं के इमलिया गांव निवासी मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति ने युवक और एक बालक को दरांती मारकर घायल कर दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने उसे बदमाश समझकर दबोच लिया और जमकर पिटाई कर दी। वहीं उपचार के दौरान जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
इमलिया गांव निवासी इसरार मानसिक रूप से बीमार है। बृहस्पतिवार की रात को उसने गांव के एक युवक को दरांती मारकर घायल कर दिया और उसकी बाइक छीनकर फरार हो गया। इतना ही नहीं इसके बाद वह निकट के गांव डेहरा पहुंचा और सात वर्षीय बालक वंश पर भी दरांती से हमला कर दिया। इससे पहले की वह भाग पाता, ग्रामीणों ने उसे डेहरा गांव में ही घेर लिया और बदमाश समझ लाठी-डंडों से मारपीट कर उसे घायल कर दिया।
यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर: प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, पड़ोसी की छत पर पड़ी मिली लाश, जांच में जुटे पुलिस अधिकारी
उधर, सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे ग्रामीणों के कब्जे से छुड़ाते हुए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां उसे गंभीर हालत के चलते हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/