फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में भी अब कोरोना का एंटीजन टेस्ट, 15 मिनट में लें रिपोर्ट

Fri, 19 Jun 2020 02:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ 
विज्ञापन
Corona - फोटो : Twitter
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण का जल्द पता लगाने के लिए अगले 3-4 दिनों में एंटीजन टेस्ट शुरू किया जा रहा है, जिसमें 15 मिनट में रिपोर्ट मिल जाएगी। इस टेस्ट की कीमत 450 तय की गई है। यह किट खासकर हॉट स्पॉट और कंटेनमेंट जोन में भेजी जाएंगी। कोरोना महामारी पर प्रभावी नियंत्रण के लिए केंद्र सरकार की पहल पर एनसीआर में कार्ययोजना बनाई जा रही है। यह बातें बृहस्पतिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहीं।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश व हरियाणा के एनसीआर के जिलों के अधिकारियों व दोनो राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से आयोजित कोरोना समीक्षा बैठक में गृह मंत्री ने कहा कि उनके जिलों में कितने अस्पताल हैं, उनमें कितने बेड हैं, कितने खाली हैं आदि बिंदुओं पर अपनी आख्या शुक्रवार दोपहर तक इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) को भेजें। अभियान चलाकर टेस्टिंग बढ़ाएं।

कोरोना पॉजिटिव केसों में मरीज के संपर्क में आए व्यक्तियों को आइसोलेट कराएं। मृत्यु दर के कारणों को जानते हुए उसे कम करने की रणनीति बनाएं। उन्होंने आईसीएमआर के निदेशक को निर्देशित किया कि वह एनसीआर क्षेत्र के जिलों के स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षण देकर उन्हें किट उपलब्ध कराएं। राज्यों से प्राप्त शिकायतों का गंभीरता से निस्तारण सुनिश्चित कराए। वहीं, कोरोना की जांच के लिए मरीज को अपनी आईडी की छाया प्रति देना अनिवार्य होगा। विशेषकर प्राईवेट लैब में यह जरूरी होगा।
विज्ञापन


यूपी के मुख्य सचिव आरके तिवारी ने बताया कि वर्तमान में प्रदेश में 16 हजार टेस्ट प्रतिदिन कराने की क्षमता है। जिसको आगामी तीन दिनों में 20 हजार टेस्ट प्रतिदिन तथा 30 जून तक 25 हजार टेस्ट प्रतिदिन तक करा दिया जाएगा। इमरजेंसी मरीज की टेस्टिंग के लिए मशीन सभी जिलों में उपलब्ध करा दी गयी हैं। उप्र में वर्तमान में कोरोना के 5600 धनात्मक मरीज है।

एक लाख एक हजार आईसोलेशन बेड की व्यवस्था है, जिसे 30 जून तक डेढ़ लाख बेड तक कर दिया जाएगा। स्वस्थ होकर घर पहुंचे कोरोना के मरीजों और कोरोना से मरने वाले मरीजों के परिजनों से सीएम हेल्पलाइन से कॉल कर फीडबैक लिया जा रहा है, जिसके कारण अब शिकायतों की संख्या काफी कम हो गयी है।

मंडलायुक्त मेरठ अनीता सी. मेश्राम ने अधिकारियों से कहा कि सरकार द्वारा शवों के अंतिम संस्कार के लिए जो प्रोटोकाल बनाया गया है उसका पालन कराने के साथ ही सरकार द्वारा समय-समय पर निर्गत किए गए सभी दिशा-निर्देशों का पालन कराया जा रहा है। समीक्षा बैठक के दौरान कलक्ट्रेट स्थित एनआईसी भवन में डीएम अनिल ढींगरा, एसएसपी अजय साहनी, सीएमओ डा. राजकुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें