फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीम आर्मी का पत्र हो रहा वायरल, ‘हम कल भी विद्रोही थे और विद्रोही रहेंगे’

Tue, 12 Nov 2019 11:57 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
बीच में नीला गमच्छा डाले हुए कमल सिंह वालिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सहारनपुर जनपद में जिला कारागार में बंद भीम आर्मी के राष्ट्रीय महासचिव कमल सिंह वालिया और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनजीत सिंह नौटियाल के नाम से पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दोनों ही पदाधिकारी इस समय जेल में बंद हैं। जेल अधीक्षक ने जेल से बाहर कोई पत्र जाने से इंकार किया है।

विज्ञापन


वायरल पत्र में लिखा है कि संतों और महापुरुषों ने अन्याय के खिलाफ हमेशा डटकर लड़ना सिखाया है। हम उनके बताए रास्तों पर चल रहे हैं। गरीब, मजदूर, किसान और पिछड़े लोगों की लड़ाई लड़ रहे हैं। सरकार के इशारे पर पुलिस-प्रशासन ने उन्हें दबाने के लिए मुकदमे दर्ज कराए हैं। हमारी लड़ाई सरकार की गलत मानसिकता के खिलाफ है। हम कल भी विद्रोही थे और विद्रोही रहेंगे।

यह भी पढ़ें: भीम आर्मी कार्यकर्ता गिरफ्तार, कई मामलों में लंबे समय से चल रहा था वांछित
विज्ञापन
विज्ञापन


भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं का दावा है कि यह पत्र कमल सिंह वालिया और मनजीत सिंह ने लिखा है, जिसे कार्यकर्ताओं ने वायरल किया है। वहीं जेल अधीक्षक डॉ. विरेश राज शर्मा का कहना है कि जेल से पत्र बाहर जाना संभव नहीं है। यह पत्र इन्होंने कभी पहले लिखा होगा। या फिर भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने ही खुद पत्र लिखकर सोशल मीडिया पर डाला है। फिर भी एहतियातन मामले की जांच करवा रहे हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें