इस दौरान घुन्ना बवाल के वांछित चल रहे भीम आर्मी के कमल सिंह वालिया के साथ रहे। कमल सिंह वालिया ने भी अग्रिम जमानत के लिए अर्जी दी थी, लेकिन कोर्ट ने नामंजूर कर दी थी। जिस कारण कमल सिंह वालिया ने रामनगर स्थित अपने घर से ही आत्मसमर्पण के लिए मंगलवार को कोर्ट जाने का ऐलान किया था।
भीम आर्मी को खत्म करना चाहती है सरकार : कमल सिंह वालिया
भीम आर्मी के राष्ट्रीय महासचिव कमल सिंह वालिया ने कहा है कि सरकार भीम आर्मी को बैन कर खत्म करना चाहती है। सरकार एक-एक कर भीम आर्मी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को निशाना बना रही है।
देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रामनगर में कमल सिंह वालिया ने जारी बयान में कहा कि सरकार बहुजन समाज के लोगों के मंदिरों को तोड़ रही है, महापुरुषों की प्रतिमाओं को तोड़ा जा रहा है, फिर भी बहुजन समाज के लोग चुप रहें यह नहीं हो सकता। बहुजन समाज के लोगों के सम्मान के लिए वह लगातार आवाज उठाते रहेंगे। जब तक बहुजन समाज को न्याय और सम्मान नहीं मिल जाता तब तक लड़ाई जारी रहेगी।