कैंची से किया वार, वारदात के बाद फरार हो गए आरोपी
गिरफ्तार आरोपियों में पंकज और सतीश शामिल हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई कैंची भी बरामद कर ली है। पूछताछ में पंकज ने बताया कि विवाद सर्वेश के काम पर जाने को लेकर शुरू हुआ था।
बात बढ़ने पर आशा देवी से गाली-गलौज और हाथापाई हुई। इसी दौरान आवेश में उसने दर्जी की दुकान पर रखी कैंची उठाकर आशा देवी के पेट में घोंप दी। घटना के बाद दोनों मौके से फरार हो गए थे।
जांच जारी, अन्य संदिग्धों की भी तलाश
पुलिस अब घटना में शामिल अन्य साथियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है।