फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर : जिले में 2131 मुचलका पाबंद, 1036 शस्त्र जमा कराए, अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी 

Tue, 23 Mar 2021 10:34 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
शस्त्र लाइसेंस -प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

सहारनपुर जनपद में त्योहारों और पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस का अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी है। पुलिस ने बीते 48 घंटों में 110 से अधिक अपराधियों को गिरफ्तार किया। साथ ही 2131 लोगों को मुचलका पाबंद किया और 1036 लाइसेंसी शस्त्र जमा कराए। एसपी राजेश कुमार ने बैठक कर लोगों से शांति पूर्वक त्योहार मनाने की अपील की। 

विज्ञापन


कोतवाली मंडी में आयोजित बैठक में एसपी सिटी राजेश कुमार ने कहा कि होली और शब -ए - बरात को लेकर पुलिस सक्रिय हैं। उन्होंने लोगों से  आपसी सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने कहा यदि कोई व्यक्ति क्षेत्र में माहौल खराब करने की साजिश रच रहा है तो उसकी सूचना पुलिस को दें।

किसी तरह की परेशानी होती है तो पुलिस को अवगत कराएं। पुलिस ने पंचायत चुनाव को ध्यान में रखकर  2131 लोगों को मुचलका पाबंद किया और 1036 लाइसेंसी शस्त्र जमा कराए । इसके अलावा 110 आरोपियों को शराब, जुआ और अवैध शस्त्र रखने पर दबोचा । एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि पंचायत चुनाव और त्योहारों के मद्देनजर पुलिस का अभियान जारी रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें