फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: जल विद्युत परियोजना के जाल में फंसा मिला लापता किसान का शव

Sat, 01 Apr 2023 12:25 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सहारनपुर में कोतवाली बेहट क्षेत्र के गांव बाबैल बुजुर्ग से लापता चल रहे किसान का शनिवार को शव बरामद हो गया। जल विद्युत परियोजना के जाल की सफाई के दौरान किसान का शव फंसा मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन
मृतक किसान का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद के बेहट थानाक्षेत्र से तीन दिन पहले लापता हुए किसान का शव शनिवार की सुबह पूर्वी यमुना नहर में बाबैल बुजुर्ग जल विद्युत परियोजना के जाल में फंसा मिला। पुलिस ने शव को पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया है। 

विज्ञापन


कोतवाली बेहट क्षेत्र के गांव बाबैल बुजुर्ग निवासी नरेंद्र उर्फ पप्पू (50) पुत्र गजे सिंह का शव गांव के पास ही पूर्वी यमुना नहर में जल विद्युत परियोजना के जाल में फंसा हुआ था। जाल की सफाई करने पहुंचे परियोजना के कर्मचारियों ने इसकी सूचना बेहट पुलिस को दी।

सीओ मुनीशचंद्र व इंस्पेक्टर बृजेश कुमार पांडेय मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाया और परिजनों की मौजूदगी में पंचायतनामा भरने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Video: चेतावनी के बावजूद दौड़ते रहे भारी वाहन, पुल टूटा तो झूलता रह गया डस्ट से भरा ट्रक, हैरान कर देगा दृश्य


 परिजनों ने पुलिस को बताया कि नरेंद्र 28 मार्च को घर से साईकिल पर खेत से पशुओं के लिए चारा लाने निकला था। उसकी साईकिल तो तलाश के दौरान खेत पर ही मिल गई थी, लेकिन उसका पता नहीं चल सका था।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि नरेंद्र नशे का आदी था। इंस्पेक्टर बृजेश कुमार पांडेय ने बताया, कि मृतक के शरीर पर किसी भी प्रकार के चोट के कोई निशान नहीं थे। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत किन कारणों से हुई इसकी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें