फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर : प्रेम-विवाह करने वाला युवक लापता, पत्नी ने परिजनों पर जताया शक, दो वर्ग से जुड़ा है मामला 

Mon, 28 Jun 2021 09:47 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

 इसी साल 20 मार्च को वह न्यायिक सेवा परीक्षा देने के लिए मध्यप्रदेश गई थी। वह जब घर लौटी तो सामान बिखरा पड़ा मिला और उसके पति घर में नहीं थे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में प्रेम-विवाह करने वाला युवक लापता हो गया। मेरठ के पांडव नगर निवासी उसकी पत्नी ने परिजनों पर पति को लापता करने का शक जाहिर करते हुए एसएसपी से कार्रवाई करने की मांग की है। मामला अलग- अलग वर्ग से जुड़ा है। एसएसपी ने एसपी सिटी को जांच के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


जनपद मेरठ के मोहल्ला पांडव नगर निवासी युवती ने बताया कि वह गाजियाबाद के एक कॉलेज में एलएलबी कर रही थी। इसी कॉलेज में सहारनपुर के मोहल्ला न्यू कपिल विहार निवासी युवक उसके साथ पढ़ता था। दोनों ने गाजियाबाद के आर्य समाज में विवाह कर लिया और उसने अपना धर्म भी बदल लिया, लेकिन उसके पति के परिजन शादी से खुश नहीं थे।

शादी के बाद वह दोनों मेरठ के पांडव नगर में रहने लगे। इसी साल 20 मार्च को वह न्यायिक सेवा परीक्षा देने के लिए मध्यप्रदेश गई थी। वह जब घर लौटी तो सामान बिखरा पड़ा मिला और उसके पति घर में नहीं थे। काफी तलाशने पर भी उनका कुछ पता नहीं चल सका। इसके पश्चात उसने मेरठ में पति की गुमशुदगी दर्ज कराई।
विज्ञापन


विवाहिता का आरोप है कि उसके ससुराल वाले दहेज में एक कार और दो लाख की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर आरोपियों ने उसके पति को गुम कर दिया है। उसके पति की दूसरी शादी कराना चाहते हैं। एसएसपी डॉ. एस चनप्पा ने एसपी सिटी को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें