फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: छिपकली ने रात को तीन बजे पुलिस वालों को दौड़ाया, हकीकत सामने आई तो टीम ने पकड़ लिया माथा

Mon, 28 Jun 2021 09:19 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
एटीएम (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : iStock
विज्ञापन

मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात्रि एक मामूली छिपकली ने रात के तीन बजे पुलिस को दौड़ा दिया। दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि थानाक्षेत्र स्थित एक एटीएम में सायरन बजने के बाद बंद हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस बिना देर किए एटीएम पर पहुंची और जांच पड़ताल की, लेकिन जब सायरन बजने की सच्चाई सामने आई तो पुलिस ने भी माथा पकड़ लिया।

विज्ञापन


पीवीएस मॉल के निकट एक एटीएम लगा है। शनिवार देर रात करीब तीन बजे अचानक एटीएम का सायरन बज उठा। नोएडा स्थित ऑफिस से तुरंत मेडिकल पुलिस को सूचना दी गई। बताया जाता है कि इंस्पेक्टर ने अपने क्षेत्र में सारे एटीएम दिखाए, लेकिन काफी समय तक सायरन वाले एटीएम का पता नहीं चला।

इसके बाद उन्होंने नौचंदी इंस्पेक्टर प्रेमचंद शर्मा को बताया कि एटीएम का सायरन बजा है जो संभवत: उनके क्षेत्र में आता है। इंस्पेक्टर नौचंदी भी टीम के साथ निकल गए। पीवीएस मॉल के पास उन्हें एटीएम भी मिल गया।
विज्ञापन


उन्होंने एटीएम को बंद करने की मशक्कत शुरू की। इसी दौरान एक छिपकली एटीएम से निकली और सायरन खुद बंद हो गया। बाद में पता चला कि जिस जगह यह एटीएम लगा था, वह क्षेत्र मेडिकल थाना क्षेत्रांतर्गत आता है लेकिन थाने की फैंटम उसे ढूंढ नहीं पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें