फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: मस्जिद की सीढ़ियों पर अचेत पड़ा मिला निजी स्कूल का संचालक, मौत, कल दोपहर से था लापता

Thu, 26 Nov 2020 11:20 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
saharanpur news - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में नानौता कस्बे में एक अधेड़ व्यक्ति मस्जिद की सीढ़ियों पर अचेत अवस्था में पड़े मिले। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मोहल्ला छत्ता निवासी 42 वर्षीय अहमद हसन प्राइवेट स्कूल संचालक थे। बुधवार दोपहर से वह लापता थे। गुरुवार सुबह पांच बजे मस्जिद की सीढ़ियों पर अचेत पड़े मिले। 
विज्ञापन


स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके सिर पर चोट का निशान मिला है। 

प्रारम्भिक जांच में पुलिस को पता चला कि अहमद हसन का उनकी पत्नी से विवाद भी चल रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें