बताया जाता है कि रविवार सुबह मोहतसीम के चाचा का बेटा मदरसे में नहीं दिखाई देने पर छात्र तलाश में निकल गया। लेकिन उसके बाद मोहतसीम वापस नहीं आया। मदरसा प्रबंधन ने काफी तलाश की। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
छात्र का शव मदरसे से करीब एक किलोमीटर दूर गांव नन्हेड़ा बुड्ढा खेड़ा के बाहर खेत में एक पॉपुलर के पेड़ से लटका मिला। आशंका है कि छात्र की हत्या कर शव को पेड़ पर लटकाया गया है।
मौके पर पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम भी पहुंची। वहीं, मदरसा प्रबंधन ने मृतक के परिजनों को सूचना दी गई। पुलिस जांच में जुटी हुई है। छात्र ने सुसाइड किया है या फिर उसकी हत्या की गई। यह तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही पता चलेगा।