फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर में फिर माहौल बिगाड़ने की कोशिश, अधिकारियों में मचा हड़कंप

Thu, 01 Jun 2017 02:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर
विज्ञापन
सहारनपुर में फिर माहौल बिगाड़ने की कोशिश
विज्ञापन
सहारनपुर में फैली जातीय हिंसा अभी खत्म भी नहीं हई कि एक बार फिर से खुराफातियों ने दंगा भड़काने का प्रयास किया। 
विज्ञापन



सहारनपुर में मल्हीपुर रोड स्थित आवास विकास पुलिस चौकी पर स्थित धर्मस्थल पर खुराफातियों ने एक जानवर के मांस का टुकड़ा रख दिया। बुधवार सुबह वहां पहुंचे लोगों ने देखा तो हंगामा शुरू हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। तड़के ही अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जमा भीड़ को किसी प्रकार हटाया और धर्मस्थल की सफाई कराई।

मंगलवार की रात को मल्हीपुर रोड स्थित सदर बाजार कोतवाली की आवास विकास पुलिस चौकी परिसर में स्थित धर्मस्थल पर किसी खुराफाती ने मांस का बड़ा टुकड़ा लाकर लपेट दिया। बुधवार की सुबह लोगों ने वहां पर मांस रखा हुआ देखा तो हंगामा शुरू हो गया। लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों के पैरों तले जमीन खिसक गई। अधिकारी मौके पर पहुंचे और धर्मस्थल को पुलिस घेरे में ले लिया। वहां मौजूद भीड़ को पुलिस ने तितर-बितर किया। पुलिस अधिकारियों ने मांस के टुकड़े को वहां से हटवाया और धर्मस्थल की सफाई कराई। पुलिस का कहना है कि कोई कुत्ता इस जानवर के मांस को खींचकर ले गया था, बाद में उसे छोड़कर चला गया। जबकि लोगों का कहना है कि एक जानवर के सिर को काटकर वहां रखा गया था। जिसे पुलिस को हटाने में भी मुश्किल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौकी पर लटके ताले का खुराफातियों ने उठाया फायदा

धर्मस्थल पर मांस फेंका
पुलिस क्षेत्राधिकारी अब्दुल कादिर का कहना है कि कोई कुत्ता किसी जानवर का मांस का टुकड़ा उठाकर ले आया था। लोगों ने कुत्ते को भगा दिया, जबकि मांस का टुकड़ा चबूतरे के पास में पड़ा रह गया था। जिसे हटवा दिया गया। किसी प्रकार तनाव का कोई मामला नहीं है।

सहारनपुर। पुलिस की लापरवाही ने शहर को फिर से आग में झोंकने का काम कर दिया। मल्हीपुर रोड स्थित आवास विकास चौकी पर मंगलवार की रात में खुराफातियों ने धर्मस्थल पर मांस रखकर मामले को भड़काने का प्रयास किया। उस समय पुलिस चौकी पर ताला लटका हुआ था। खुराफातियों ने इसका फायदा उठाया। सुबह तक चौकी पर कोई पुलिस कर्मी नहीं पहुंचा था। बल्कि लोगों ने ही एसएसपी को फोन पर इस मामले की सूचना दी थी।


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें