मुजफ्फरनगर जनपद में एक थाना क्षेत्र की महिला ने पति की गैरमौजूदगी में नशीला पदार्थ खिलाकर देवर पर बलात्कार का आरोप लगाया है। वहीं, देवर की शिकायत करने पर महिला को उसके पति ने तलाक दे दिया। मामले में पति, सास और देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
करीब तीन साल पूर्व थाना क्षेत्र के गांव की महिला का निकाह मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव में हुआ था। आरोप है कि पिछले माह 21 फरवरी को पीड़िता का पति घर पर नहीं था। उसकी गैर मौजूदगी में देवर ने रात में तमंचे के बल पर नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया। जब इसकी शिकायत सास और पति से की, तो उन्होंने एक नहीं सुनी। पीड़िता मामले की शिकायत करने थाने जाने लगी, तो आरोपियों ने उसकी लात घूसों से पिटाई की।
यह भी पढ़ें: विधवा महिला से दुष्कर्म, पंचायत ने सुनाया निकाह का फरमान, आरोपी परिवार सहित फरार
पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने उसके गले में फंदा डालकर जान से मारने का प्रयास किया। उसके बाद शौहर ने पत्नी को कमरे में बंद कर जबरन तलाक दे दिया। पुलिस और परिजनों के सहयोग से वह अपने घर आई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/