शब्बीरपुर में फिर माहौल बिगाड़ने की कोशिश
सहारनपुर में फैली जातीय हिंसा अभी खत्म भी नहीं हुई थी कि मंगलवार को कुछ असामाजिक तत्वों ने फिर से हिंसा भड़काने का प्रयास किया। शब्बीरपुर के बड़गांव गांव में स्थित काली देवी की मूर्ति को खंडित कर दिया है। जिससे गांव में तनाव पैदा हो गया है। अब मौके पर पुलिसफोर्स तैनात है।
सहारनपुर के शब्बीरपुर को शांत करने के प्रशासन के प्रयासों को एक फिर बड़ा झटका लगा है। असामाजिक तत्वों ने गांव में स्थित काली देवी की मूर्ति को खंडित कर दिया है। जिससे गांव में तनाव पैदा हो गया है। लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मंदिर को सुरक्षा के घेरे में ले लिया और लोगों को समझा बुझा कर शांत किया। पुलिस ने खंडित मूर्ति को गंग नहर में प्रवाहित कराया और नई मूर्ति स्थापित कराने के लिए ग्रामीणों की कमेटी गठित की।
शब्बीरपुर में फिर फैलान तनाव
शब्बीरपुर में माहौल खराब करने की कोशिश
आज सुबह फिर असमाजिक तत्वों ने शब्बीरपुर गांव में बढ़ते अमन चैन को आग लगाने की कोशिश की। असमाजिक तत्वों ने गांव स्थित भूमिया खेड़ा मंदिर में स्थापित काली मां की मूर्ति को बीती रात खंडित कर दिया। मंगलवार को सुबह लगभग साढ़े छह बजे गांव की महिला मितलेश पूजा अर्चना करने गई तो मूर्ति को खंडित देखा। कुछ ही देर में मूर्ति खंडित होने की सूचना पूरे गांव में फैल गई।
लोग भूमिया खेड़ा मंदिर की ओर दौड़ पड़े और मौके पर पहुंची महिलाओं एवं युवकों ने हंगामा शुरू कर दिया। लोग उग्र होने लगे। गांव में तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही एसपी देहात विद्या सागर मिश्र, सीओ देवबंद व थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। पुलिस ने मंदिर को सुरक्षा के घेरे में ले लिया और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने लोगों को शीघ्र ही जांच कराकर कार्रवाई कराए जाने का आश्वासन दिया। पुलिस ने तुरंत ही काली माता की दूसरी मूर्ति लगाने का आश्वासन दिया। प्रशासन ने नई मूर्ति लगवाने की कोशिश की, जिसे ग्रामीणों ने सिरे से नकार दिया। ग्रामीणों ने स्वयं विधि विधान के अनुसार गांव से पैसे एकत्र कर दूसरी मूर्ति लगवाने का निर्णय लिया। पुलिस ने लोगों को पूरा सहयोग करने का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया। खंडित मूर्ति को गंग नहर में प्रवाहित करा दिया गया। लोगों ने नई मूर्ति के लिए कमेटी गठित कर नई मूर्ति स्थापित करने का निर्णय लिया। इस मामले में अभी तक किसी भी ओर से तहरीर नहीं दी गई है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/