फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीमराव आंबेडकर के चित्र के साथ अपमानजनक हरकत, विरोध में भीम आर्मी

Fri, 21 Dec 2018 10:21 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
भीम आर्मी कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सहारनपुर में शादी समारोह के दौरान एक स्कूल में डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र के साथ अपमानजनक हरकत किए जाने का मामला सामने आने के बाद भीम आर्मी इसके विरोध में आ गई, हालांकि प्रधानाचार्य द्वारा सीसी टीवी फुटेज में आरोपियों का पता चलने पर घटना की तहरीर कोतवाली में दे दी गई थी। इस मामले में आरोपी पक्ष का भीम आर्मी के पदाधिकारियों से समझौते का मामला चल रहा था। 

विज्ञापन


वहीं शुक्रवार को आरोपी एवं भीम आर्मी के पदाधिकारियों के बीच समझौता वार्ता विफल हो गई। भीम आर्मी के पदाधिकारी आरोपियों को सार्वजनिक सजा देने पर अड़े थे, जबकि मौके पर मौजूद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक एवं परिजनों ने इससे इंकार कर दिया। इसके बाद भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने प्रेस वार्ता की और कहा, कि यदि इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती, तो संवैधानिक तरीके से आंदोलन किया जाएगा।

कुछ दिन पहले एक कॉलेज में एक शादी समारोह का आयोजन हुआ था, जिसमें डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र के साथ छेड़छाड़ करते हुए अपमानजनक हरकत की गई थी। कॉलेज खुलने के बाद यह घटना सामने आने पर प्रधानाचार्य ललित कुमार धीमान ने सीसीटीवी फुटेज देखी। चित्र के साथ अपमानजनक हरकत करने वालों में कॉलेज का एक छात्र भी शामिल था।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उनके द्वारा घटना की तहरीर कोतवाली में दी गई। मामला सामने आने पर भीम आर्मी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता विरोध में खड़े हो गए, लेकिन आरोपी पक्ष एवं भीम आर्मी के पदाधिकारियों से विवाद के निपटारे की बात चली। शुक्रवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत कॉलेज में आरोपी पर एवं भीम आर्मी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता इकट्ठे हुए। पुलिस की मौजूदगी में भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने घटना के आरोपियों को सार्वजनिक सजा देने की बात रखी, लेकिन कोतवाली प्रभारी निरीक्षक एवं आरोपियों के परिजन इस बात पर सहमत नहीं हुए, जिससे समझौता वार्ता बेनतीजा रही और भीम आर्मी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे।  

इसके बाद भीम आर्मी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनजीत सिंह नौटियाल एवं जिलाध्यक्ष कमल वालिया ने मोहल्ला खालसा स्थित संत रविदास मंदिर परिसर में पत्रकारों से वार्ता की और कहा कि इस मामले में पुलिस की लापरवाही सभी के सामने है। घटना को कई दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक आरोपियों के खिलाफ कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि यदि आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की गई, तो भीम आर्मी संवैधानिक तरीके में पुलिस व प्रशासन के खिलाफ आंदोलन को बाध्य होगी। 

आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। प्रधानाचार्य द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। - छोटे सिंह, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बेहट

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें