इसके बाद उनके द्वारा घटना की तहरीर कोतवाली में दी गई। मामला सामने आने पर भीम आर्मी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता विरोध में खड़े हो गए, लेकिन आरोपी पक्ष एवं भीम आर्मी के पदाधिकारियों से विवाद के निपटारे की बात चली। शुक्रवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत कॉलेज में आरोपी पर एवं भीम आर्मी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता इकट्ठे हुए। पुलिस की मौजूदगी में भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने घटना के आरोपियों को सार्वजनिक सजा देने की बात रखी, लेकिन कोतवाली प्रभारी निरीक्षक एवं आरोपियों के परिजन इस बात पर सहमत नहीं हुए, जिससे समझौता वार्ता बेनतीजा रही और भीम आर्मी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे।
इसके बाद भीम आर्मी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनजीत सिंह नौटियाल एवं जिलाध्यक्ष कमल वालिया ने मोहल्ला खालसा स्थित संत रविदास मंदिर परिसर में पत्रकारों से वार्ता की और कहा कि इस मामले में पुलिस की लापरवाही सभी के सामने है। घटना को कई दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक आरोपियों के खिलाफ कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि यदि आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की गई, तो भीम आर्मी संवैधानिक तरीके में पुलिस व प्रशासन के खिलाफ आंदोलन को बाध्य होगी।
आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। प्रधानाचार्य द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
- छोटे सिंह, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बेहट
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/