फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: बारिश से मकान गिरा, बाल-बाल बचे परिवार के सदस्य, अफसरों से लगाई मदद की गुहार

Wed, 05 Sep 2018 06:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
मकान गिरने के बाद विलाप करती विधवा महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के सहारनपुर में मंगलवार की रात हुई बारिश में शब्बीरपुर गांव में एक मकान और गिर गया। इस हादसे में घर के सभी सदस्य बाल बाल बचे लेकिन घर का सभी सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। वहीं घर की मुखिया विधवा महिला ने अधिकारियों से मदद की गुहार लगाई। जानें क्या था पूरा मामला :- 
विज्ञापन


 
Trending Videos
विज्ञापन

मंगलवार रात बड़गांव निवासी विधवा शफिया अपने पुत्र और पौत्र के साथ बाहर छप्पर में सोये हुए थे कि अचानक मकान की छत भर भराकर नीचे गिर गई। सोये हुए लोग बाहर की तरफ भागे। शोर होने पर पड़ोसी भी मौके पर आ गये। परिवार में जान तो सभी की बच गई लेकिन घरेलू व खानपान का सारा सामन मलबे में दब गया। गनीमत रही कि परिवार के लोगों को कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन मकान के मलबे में घर का सारा सामान दब गया। सूचना पर हल्का लेखपाल मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया।   

बुधवार सुबह सूचना के बाद लेखपाल नाथीराम भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। उधर, मंगलवार को शिमलाना में गिरे मकान की सूचना पर भाजपा विधायक कुंवर बृजेश कार्यकर्ताओं पंकज त्यागी, संदीप राणा के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने एसडीएम रामपुर व तहसीलदार से वार्ता कर मुआवजा के लिए कार्यवाही करने को कहा।


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें