सहारनपुर में एक शादी समारोह ऐसा हुआ है जिसमें दुल्हन पक्ष के यहां बरात तो पहुंची मगर दूल्हे के बिना। दूल्हे राजा के बिना ही बैंड बाजा बजा और वधू पक्ष ने भी बरात की जमकर खातिरदारी की। सात फेरों को छोड़ बाकी रस्में पूरी की गई। यह अनूठी शादी क्षेत्र में खासी चर्चा में रही।
दरअसल, पुलवामा में आतंकी हमले के बाद सीमा पर तनाव और कुछ अंतरराष्ट्रीय हवाई सेवाओं पर पड़े असर के कारण अफगानिस्तान से दूल्हा तय समय पर नहीं आ पाया और बरात को बिना दूल्हे के ही पहुंचना पड़ा।