फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब-गजब: इस शख्स ने 61 वर्षों से नहीं कटाए बाल और दाढ़ी, ये रही बड़ी वजह

Sun, 10 Mar 2019 02:20 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
हरकेश सिंह फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बिजनौर में ग्राम बांकपुर निवासी हरकेश सिंह को एक नाई की बात ऐसी चुभी कि उन्होंने जीवन भर बाल न कटवाने की प्रतिज्ञा कर ली। उन्होंने 61 वर्षों से ना तो अपने बाल कटवाए हैं और न ही दाढ़ी बनवाई है। इसी प्रतिज्ञा की वजह से आज क्षेत्र के लोग उन्हें सरदार सिंह के नाम से जानते है।

विज्ञापन


बरुकी के ग्राम बांकपुर निवासी हरकेश सिंह जाट जीवन के 99 बसंत देख चुके हैं। 61 वर्षों से उन्होंने न तो बाल कटवाए हैं और न ही दाढ़ी बनवाई। हरकेश सिंह बताते हैं कि बात 1958 की है। उस समय पर नाई घर-घर जाकर बाल काटा करते थे। उनके घर पर भी एक नाई परिजनों के बाल काटने आया करता था। एक दिन नाई जब घर आया और उनके बाल काटने लगा। इसी दौरान उन्होंने कपड़ों में से बदबू आने पर नाई से कहा कि नहा कर आया कर। इस पर नाई नाराज हो गया और तल्ख लहजे में बोला कि नहाकर नहीं आऊंगा तो क्या बाल नहीं कटवाओगे। इस पर उन्हें भी गुस्सा आ गया और नाई के सामने ही प्रतिज्ञा कर डाली कि वह जीवन में कभी भी न तो बाल कटवाएंगे और न ही दाढ़ी बनाएंगे। इस घटना के बाद आज तक न तो उन्होंने बाल कटवाए हैं और न ही दाढ़ी बनवाई है।

विज्ञापन

हरकेश सिंह बताते हैं कि शुरू में उन्हें परेशानी महसूस हुई। जब बाल बड़े होने लगे तो उन्होंने पगड़ी बांधनी शुरू की। इस पर गांव के लोग उन्हें सरदार जी कहकर पुकारने लगे। इसी दौरान गांव में जोत सिंह नाम के एक व्यापारी कपड़ा बेचने आते थे। वह सिख थे। उन्होंने हरकेश सिंह को सिख के भेष में देखकर एक कड़ा और कृपाण भेंट की। जिसे उन्होंने सहर्ष ग्रहण कर लिया। वह आज भी पूरे क्षेत्र में सरदार सिंह के नाम से पहचाने जाते हैं। उनके परिवार वाले बाल और दाढ़ी नहीं रखते। सभी को उनके बाल और दाढ़ी रखने पर कोई आपत्ति भी नही हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें