कुलदीप सिंह का कहना है कि उन्होंने अलग-अलग किस्तों में आरोपियों को पांच लाख अस्सी हजार रुपये दे दिए थे। इसके बाद 31 जनवरी 2024 को दिल्ली से उज़्बेकिस्तान भेजने के नाम पर छह महीने के भीतर दो लाख बीस हजार रुपये अलग-अलग नंबरों पर डलवा लिए गए।
उज़्बेकिस्तान में छोड़कर लौटे आरोपी
पीड़ित के अनुसार आरोपी उसके बेटे को उज़्बेकिस्तान ले गए और वहां कुछ दिन रुकने की बात कहकर उसे वहीं छोड़कर वापस आ गए। इसके बाद उसका बेटा किसी तरह व्यवस्था करके भारत लौट आया। जब पीड़ित ने आरोपियों से अपने पैसे वापस मांगे तो वे बहाने बनाने लगे और रकम लौटाने से बचने लगे।
तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा
पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने शहजाद, रियासत और सादिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ठगी गई रकम वापस दिलाने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।