फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: कोरोना संक्रमित के इलाज में लापरवाही का वीडियो वायरल, फर्श पर लगाई ऑक्सीजन, मौत

Sun, 30 Aug 2020 08:53 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
saharanpur medical - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर मेडिकल में कोरोना संक्रमित के इलाज में लापरवाही बरतने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें राजकीय मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पातल में एक महिला फर्श पर बैठी है। यह महिला वही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बताई जा रही है, जिसकी शनिवार को मेडिकल कॉलेज में कोरोना से मौत हुई है।

विज्ञापन


यह वीडियो उसी दिन का वायरल होने की बात कही जा रही है, जिस दिन महिला को भर्ती किया गया था। वीडियो बनाने वाला व्यक्ति बोल रहा है कि मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल में सरकार के आदेशों का अवहेलना की जा रही है। मरीजों को फर्श पर बिठाया जा रहा है।

ऐसे में यदि वास्तव में फर्श पर बैठी महिला वही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है, जिसकी शनिवार को कोरोना से मौत हुई है तो यह बड़ी लापरवाही है। जिस आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मौत हुई है वह कोरोना के प्रति जागरूकता के लिए डोर टू डोर सर्वे में शामिल थी।
विज्ञापन


महिला के परिजनों को मुआवजा दिए जाने की मांग भी उठने लगी है। उधर, प्राचार्य डॉ. दिनेश मार्तोलिया का कहना है कि इलाज में कोई लापरवाही नहीं बरती गई है। उनका कहना है कि महिला को हर संभव उपचार दिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें