फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: चलती एंबुलेंस में कराया सुरक्षित प्रसव, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ

विज्ञापन
सीएचसी की 102 एंबुलेंस में हुआ सुरक्षित बच्चे का प्रसव स्रोत स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हस्तिनापुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) से संचालित 102 एंबुलेंस में गर्भवती महिला काे चलती एंबुलेंस में सुरक्षित प्रसव कराया। एंबुलेंस कर्मियों की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से जच्चा और नवजात दोनों सुरक्षित हैं।

क्षेत्र के गांव सैफपुर फिरोजपुर निवासी 21 वर्षीय अर्चना को शनिवार को अचानक तेज प्रसव पीड़ा और उल्टी की शिकायत हुई। परिजनों ने तत्काल 102 एंबुलेंस सेवा को सूचना दी। एंबुलेंस गांव पहुंची और गर्भवती को उपचार के लिए सीएचसी हस्तिनापुर ले जाने लगी।
विज्ञापन


एंबुलेंस में तैनात इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन (ईएमटी) अंकुर कुमार ने गर्भवती की जांच कर आवश्यक प्री-हॉस्पिटल उपचार शुरू किया। रास्ते में प्रसव पीड़ा अचानक काफी बढ़ गई। अस्पताल पहुंचने से पहले ही प्रसव की स्थिति बन जाने पर ईएमटी अंकुर कुमार ने धैर्य और पेशेवर दक्षता का परिचय देते हुए एंबुलेंस के भीतर ही सुरक्षित प्रसव कराया। इस दौरान एंबुलेंस पायलट सचिन ने वाहन को सावधानीपूर्वक संचालित करते हुए टीम का पूरा सहयोग किया।
विज्ञापन


प्राथमिक उपचार देने के बाद दोनों को सीएचसी हस्तिनापुर में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया। सीएचसी प्रभारी डॉ. अमित त्यागी ने बताया कि जच्चा-बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें