विहिप की नेता साध्वी प्राची आर्या
- फोटो : अमर उजाला
बागपत में विहिप की नेता साध्वी प्राची आर्या ने कहा कि देवबंद आतंकियों की शरणस्थली है। पांच साल पहले ही यहां की जांच होनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री के कमल हासन, शाहरुख खान और आमिर खान हिंदुओं को बदनाम कर रहे हैं। अयोध्या के मसले पर कहा कि अयोध्या में सिर्फ राम मंदिर ही बनेगा।
शुक्रवार को कचहरी पहुंची साध्वी प्राची आर्या ने पत्रकारों से बातचीत में अभिनेता कमल हासन के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने सवाल उठाया कि हिंदू आतंकवाद की बात करने वाले अभिनेता बताएं कि अफजल गुरु, याकूब मेमन, बुरहान और अजहर मसूद कौन है। सारा आतंकवाद मुस्लिमों से जुड़ा है। हिंदुओं को सिर्फ बदनाम किया जा रहा है। देवबंद में की जा रही पासपोर्ट की जांच पर कहा कि देवबंद आतंकवादियों की शरणस्थली है। यह काम तो पांच साल पहले से ही शुरू होना चाहिए था। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर ही बनेगा, मस्जिद किसी भी कीमत पर अयोध्या में नहीं बनेगी। चाहे कितना भी आंदोलन करना पड़े, मस्जिद नहीं बनने देंगे।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/