फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता को जान का खतरा, मुख्यमंत्री से मांगी सुरक्षा

Sat, 04 Nov 2017 01:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
भाजपा नेता और सीएम योगी का फाइल फोटो
विज्ञापन
मेरठ में भाजपा नेता विनीत अग्रवाल शारदा ने जान का खतरा जताते हुए मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर सुरक्षा की मांग की है। शासन तक मामला पहुंचने पर एलआईयू और नौचंदी पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


पढ़ें : साध्वी प्राची बोलीं, देवबंद आतंकियों की शरणस्थली

अक्तूबर में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी विवि कैंपस में एक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि आये थे। वकील उनका विरोध कर रहे थे। विवि गेट पर वकीलों ने भाजपा नेता विनीत शारदा की गाड़ी में तोड़फोड़ कर उनके ड्राइवर पर हमला कर दिया था। भाजपा नेता पर पूर्व में भी हमला हो चुका है। शासन को तर्क दिया है कि वह व्यापारी नेता हैं और प्रदेश के व्यापारियों की लड़ाई लड़ते रहे हैं। ऐसे में उनकी जान का खतरा है। शासन से रिपोर्ट मांगे जाने के बाद पुलिस ने शास्त्रीनगर स्थित भाजपा नेता के घर पर पहुंचकर एक प्रपत्र देकर 9 बिंदुओं पर जानकारी मांगी है। सपा सरकार में भी एक बार भाजपा नेता ने जान का खतरा जताया था। बताया गया है कि भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक पिछले दिनों लखनऊ में उप मुख्यमंत्री और मुख्यमंत्री से भी मिले थे। 
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें