फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सदफ 88.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
हस्तिनापुर। क्षेत्र के राजकीय हाईस्कूल रठौरा खुर्द और राजकीय हाईस्कूल इकवारा का कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित हो गया है। दोनों विद्यालयों के छात्रों ने संतोषजनक प्रदर्शन किया। रठौरा खुर्द विद्यालय के प्रधानाचार्य मुनीशपाल ने बताया कि कक्षा 10वीं में 61 छात्रों में से 52 छात्र उत्तीर्ण और 9 छात्र अनुत्तीर्ण रहे। मेरिट सूची में सदफ ने 88.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम, तृप्ति 84.6 प्रतिशत के साथ द्वितीय और निखिल 79.5 प्रतिशत अंक पाकर तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

राजकीय हाईस्कूल इकवारा के प्रधानाचार्य निर्विकार आनंद के अनुसार कक्षा 10वीं में 19 छात्र परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 17 छात्र उत्तीर्ण और 2 अनुत्तीर्ण रहे। उपज वर्मा ने 85 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। आरजू 73.83 प्रतिशत के साथ द्वितीय और मोहम्मद समीर 68.63 प्रतिशत अंक पाकर तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें