फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अन्य केंद्र.... असिस्टेंट डायरेक्टर डीजीसीए बने सचिन भाटी

विज्ञापन
सचिन भाटी का  फोटो। (स्त्रोत परिजन) परीक्षितगढ।
विज्ञापन
पैतृक गांव शिवपुरी और परिवार में खुशी का माहौल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
परीक्षितगढ़ (मेरठ)। क्षेत्र के गांव शिवपुरी निवासी सचिन भाटी का एयर ट्रैफिक कंट्रोल अधिकारी से असिस्टेंट डायरेक्टर डीजीसीए नागरिक उड्डयन मंत्रालय में चयन हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से गांव और परिवार में खुशी का माहौल है।
गांव शिवपुरी निवासी व हाल पता नगर के गुड मंडी परीक्षितगढ़ निवासी सचिन भाटी पुत्र सुशील भाटी ने स्नातक की शिक्षा हंसराज कॉलेज दिल्ली विश्वविद्यालय से की है। एयर ट्रैफिक कंट्रोल अनुभव के आधार पर संघ लोक सेवा आयोग यूपीएससी चयन प्रकिया के माध्यम से डीजीसीए नागरिक उड्डयन मंत्रालय में असिस्टेंट डायरेक्टर पद पर चयन हुआ है। सचिन भाटी के चयन होने पर गांव व नगर में खुशी का माहौल है। सचिन भाटी का छोटा भाई आकाश भी फ्लाइंग आफिसर के पद पर तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिन ने सफलता का श्रेय सतेंद्र भाटी, प्रदीप भाटी, मां उर्मिला भाटी, चाचा विपिन भाटी, बहन शीतल भाटी, बुआ सुशीला धामा, सुरेंद्र सिंह भाटी, मगन सिंह भाटी, देवेंद्र भाटी, नरेंद्र भाटी, बिजेंद्र भाटी, राजीव इंद्रराज भाटी आदि को दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें