मेरठ। 20 साल की सबीना (काल्पनिक नाम) ने कबाड़ी बाजार की नर्क भरी जिंदगी से छुटकारा पाने की आस ही छोड़ दी थी। लेकिन उसकी सूझबूझ और एक युवक के हौसले ने उसे इस जिल्लत भरी जिंदगी से छुटकारा दिला दिया। सबीना को छह माह से बंधक बनाकर जबरन देह व्यापार कराया जा रहा था। पीड़िता की दर्दभरी दास्तान सुनकर पुलिस अफसर भी हैरानी में है। सुनने और पढ़ने में भले ही शायद किसी फिल्म जैसी कहानी लगे, लेकिन हकीकत है। गुम हुई लाडली की महीनों बाद फोन पर आवाज सुनकर परिजन भी मेरठ के लिए चल दिए हैं।
दो अन्य युवतियां भी हुईं बंधनमुक्त
महिला पुलिस को देखकर कोलकाता की दो अन्य युवतियों ने भी शोर मचा दिया। पुलिस ने उन्हें भी बंधनमुक्त कराया। एक युवती ने रोते हुए कहा कि उसके तीन माह का बच्चा था। चार माह पहले वह अपनी भाभी के साथ बाहर निकली थी। तीन महिलाओं ने उन्हें काम दिलाने का झांसा देकर यहां लाकर बेच दिया था। एसपी क्राइम शिवराम यादव का कहना है कि जांच पड़ताल में सामने आया कि महिलाओं का गिरोह है। जो बिहार, पश्मिची बंगाल, असम, राजस्थान, आंधप्रदेश और अन्य राज्यों से लड़कियों को अपहरण कर अलग अलग स्थानों पर बेचता है। गिरोह के नेटवर्क पर पुलिस काम कर रही है।
पढ़ें : कोठे में युवतियों को देख दंग रह गई पुलिस, देखें तस्वीरें