फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फौजी ने अवैध संबंध के शक में पत्नी को मार डाला, मम्मी-मम्मी चिल्लाए बच्चे

Sat, 02 Dec 2017 07:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
पत्नी को मार डाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेरठ। टीपीनगर में अवैध संबंध के शक में फौजी ने अपने मासूम बच्चों के सामने लाइसेंसी बंदूक से पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। उसके बाद अपने रिश्तेदार को फोन कर बुला लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी, सीओ ब्रह्मपुरी ने मौके पर जाकर आरोपी से पूछताछ की। महिला के शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है।
विज्ञापन

  
बागपत रोड स्थित मलियाना पुलिस चौकी के पास नंदनी कुंज कॉलोनी में फौजी सुरेंद्र पाल सिंह की पत्नी सविता (35) अपने दो बच्चों के साथ रहती थी। सुरेंद्र पाल मेरठ में 159 फील्ड यूनिट रेजीमेंट में नायक है। बुधवार रात करीब नौ बजे सुरेंद्र दस दिन की छुट्टी लेकर घर पर आया। पुलिस के मुताबिक सुरेंद्र को पत्नी के अवैध संबंध होने का शक था। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और फौजी ने अपने लाइसेंसी बंदूक उठाई और दोनों मासूम बच्चों के सामने सविता के सिर में गोली मार दी।
 
उसके बाद फौजी ने सविता के भाई रतन को फोन किया कि उसका भांजा बीमार है। फोन पर बात करने के दौरान ही बच्चों ने शोर मचाकर कहा कि मम्मी को पापा ने मार दिया है। यह बात रतन को सुनाई दे गई। रतन अपने गांव पांचली जानी से अपने एक दोस्त के साथ नंदनी कुंज में सविता के घर पहुंचा। सविता की शव जमीन पर खून से लथपथ पड़ा था। सुरेंद्र भी दूसरे कमरे में बैठा हुआ था। तभी रतन ने सुरेंद्र को कमरे में बंद करके पुलिस को सूचना दे दी।
विज्ञापन


पढ़ें : मासूम के सामने पत्नी को फावड़े से काट डाला, तड़पकर तोड़ा दम
विज्ञापन

फौजी गिरफ्तार, बंदूक कब्जे में ली

विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
महिला की हत्या की जानकारी पर एसओ टीपीनगर बृजेश सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एसपी सिटी मानसिंह चौहान, सीओ ब्रह्मपुरी अखिलेश भदौरिया भी पुलिस के साथ पहुंचे। पुलिस ने शव को पीएम हाउस भेजा। पुलिस ने सुरेंद्र को गिरफ्तार कर टीपीनगर थाने भेजा और उसकी लाइसेंसी बंदूक कब्जे में ली है। पुलिस ने रतन की तहरीर पर सुरेंद्र के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

एसपी सिटी मानसिंह चौहान ने बताया कि अवैध संबंध के शक में फौजी ने पत्नी की हत्या की है। पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त बंदूक बरामद कर ली। पुलिस ने चश्मदीद दोनों बच्चों से घटना के बारे में जानकारी ली है। मामले की जांच करने में पुलिस जुटी है। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें