फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कैटवॉक में सबा ने मारी बाजी, बनीं मिस संत जोसफ्स

विज्ञापन
सरधना।  संत जोसफ्स गर्ल्स डिग्री कॉलेज में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। संत जोसफ्स गर्ल्स डिग्री कॉलेज में बृहस्पतिवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रोफेसर सिस्टर क्रिस्टीना लुईस, सिस्टर मैल्बा, सिस्टर शीतल एवं स्टाफ सदस्यों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।
विज्ञापन


तनु, अंजलाना, रूपा, आरती और नैंसी ने प्रार्थना गीत प्रस्तुत कर माहौल को भावुक बना दिया। संचालन डॉ. विदुषी ने किया। डॉ. महेश पालीवाल ने विदाई पत्र का वाचन किया। बीए, बीकॉम, बीएड और एमए अंतिम वर्ष की छात्राओं को पूर्व वर्ष की छात्राओं ने भावभीनी विदाई दी। समारोह के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजन कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। कैटवॉक प्रतियोगिता में सबा को मिस संत जोसफ्स का खिताब मिला। चांदनी कुरैशी प्रथम रनरअप और साजिया द्वितीय रनरअप रहीं। अर्पिता को ऑल राउंडर चुना गया। निर्णायक मंडल में निमिषा, डॉ. नीतू और शबाहत अंसारी शामिल रहे। प्राचार्या सिस्टर क्रिस्टीना ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम को सफल बनाने में सोनिया, शाइन, राजेश्वरी, राहत, पूजा और शिवानी का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें