फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावित्री की हत्या मेें तीन गिरफ्तार, एक हुआ सरेंडर   

Sat, 17 Feb 2018 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सावित्री हत्याकांड में शुक्रवार को पुलिस ने तीन हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक आरोपी खुद ही कोर्ट में जाकर सरेंडर हो गया। दो हत्यारोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम था। पुलिस ने बताया हैै कि सावित्री हत्याकांड में 17 मुल्जिम बने थे, जिसमें से सिर्फ तीन की गिरफ्तारी होना बाकी है। पुलिस जल्द उनको गिरफ्तार कर लेगी। 
विज्ञापन

एसपी देहात राजेश कुमार व सीओ सरधना संतोष कुमार ने शुक्रवार दोपहर पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर सावित्री हत्याकांड में नामजद आरोपी संजय, अशोक और हिनाशु उर्फ सागर को मीडिया से रूबरू कराया। उनके पास से तीन तमंचे व छह कारतूस बरामद हुए। आरोपी संजय और अशोक पर 25-25 हजार का इनाम था। पुलिस ने बताया कि सरूरपुर के हसनपुर रजापुर गांव के जंगल में सावित्री को गोली मारी थी। तीन दिन बाद सावित्री की मौत इलाज के दौरान अस्पताल में हुई थी। 

हत्यारोपी ब्रह्मा सरेंडर 
एसपी देहात ने बताया कि नामजद आरोपियों की घेराबंदी करने में पुलिस फोर्स लगी है। आरोपियों में दहशत है। जिसके चलते नामजद आरोपी ब्रह्मा शुक्रवार को एससी-एसटी कोर्ट में सरेंडर हो गया। जहां से उसे कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेजा। पुलिस ने बताया कि सावित्री हत्याकांड में 17 लोग नामजद हुए थे। जिसमें तीन आरोपी सुजीत, अंकित और विपिन फरार हैं। फरार आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें